पटना में डॉक्टर से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाला नाबालिग शेखपुरा से पकड़ा गया

Updated:
विज्ञापन

पटना में डॉक्टर से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाले साइबर गिरोह के नाबालिग सदस्य को पुलिस ने शेखपुरा से गिरफ्तार किया। कई अन्य मामलों में भी है संलिप्तता।

विज्ञापन

Patna News : पटना के पत्रकार नगर इलाके में रहने वाले प्रतिष्ठित डॉक्टर उमाशंकर प्रसाद को फोन और मैसेज कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शेखपुरा में छापेमारी कर एक नाबालिग को पकड़ लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया नाबालिग साइबर बदमाशों के गिरोह का सदस्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉक्टर उमाशंकर प्रसाद ने चार अगस्त 2026 को पत्रकार नगर थाने में रंगदारी मांगने को लेकर केस दर्ज कराया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद शेखपुरा में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया.

कारोबारी से भी मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

जांच में सामने आया कि नाबालिग की संलिप्तता चित्रगुप्त नगर के कारोबारी कॉलेश कुमार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में भी थी. इस संबंध में कॉलेश कुमार ने छह अगस्त 2026 को चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज कराया था.

हत्या की सुपारी देने की बात कहकर किया परेशान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग ने नालंदा जिले के मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह को फोन कर बताया था कि उनकी हत्या की सुपारी दे दी गयी है. इस फोन कॉल के बाद धीरज कुमार काफी परेशान हो गये थे. मामले को लेकर पल्लू सिंह ने आठ अगस्त 2026 को नालंदा के हरनौत थाने में केस दर्ज कराया था.

पुराने सिक्के-नोट और गाड़ियों के नाम पर भी ठगी

पुलिस की गहन जांच में नाबालिग के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं. पुलिस के अनुसार, इससे साइबर बदमाशों के गिरोह से उसके जुड़े होने की जानकारी मिली. गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर रंगदारी मांगने के अलावा पुराने सिक्के और नोट खरीदने का लालच देकर ठगी करते थे. वहीं पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री के नाम पर भी लोगों से पैसे लेकर गबन करने की बात सामने आयी है.

पत्रकार नगर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने नाबालिग के पकड़े जाने की पुष्टि की है. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन