नई दिल्ली-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की होगी सुविधा, इन जिलों से होकर दानापुर पहुंचेगी
साप्ताहिक ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यहाँ देखें ट्रेन का रूट और समय सारणी की पूरी जानकारी।
Danapur-Delhi Special Train : हाजीपुर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04090/04089 वाया अलीगढ़, कानपुर गोविंदपुरी, प्रयागराज और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) होकर चलेगी. इससे दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी.
आपके शहर में
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04090 नई दिल्ली से 4 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 23:30 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:10 बजे डीडीयू, दोपहर 12:30 बजे बक्सर और 13:20 बजे आरा पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन दोपहर 15:00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
शनिवार को दानापुर से होगी वापसी
वापसी में ट्रेन संख्या 04089 दानापुर से 5 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को शाम 16:40 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 17:08 बजे आरा, 17:50 बजे बक्सर और रात 21:00 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 09:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए