सड़क हादसे में शेखपुरा के युवक की गयी जान
Updated at : 14 May 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रणजीत प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत सदर अस्पताल में हो गयी. बता दें कि रविवार की देर रात्रि बिंद सरमेरा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन युवक जख्मी […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रणजीत प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत सदर अस्पताल में हो गयी. बता दें कि रविवार की देर रात्रि बिंद सरमेरा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में तीन युवक जख्मी हो गये थे.
जख्मी लोगों में जयरामपुर थाना के जगदीशपुर गांव निवासी रणजीत प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार, बिंद थाना के महद्दीपुर गांव निवासी वासो राम के 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार एवं बिंद गांव निवासी मनोह शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे.
ग्रामीणों ने सभी जख्मी को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया था लेकिन चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लेकिन इसमें से जख्मी दीपक को यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




