हत्यारोपित पति को पुलिस ने मधुबनी में पकड़ा

Updated at : 01 May 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपित पति को पुलिस ने मधुबनी में पकड़ा

बिहारशरीफ : पत्नी की हत्या का आरोपित मधुबनी में छिपा था. लेकिन, नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे दबोच लिया. भागन बिगहा ओपी प्रभारी आलोक कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते तीन अप्रैल को क्षेत्र के वोकना गांव में विनोद पासवान के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पत्नी की हत्या का आरोपित मधुबनी में छिपा था. लेकिन, नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे दबोच लिया. भागन बिगहा ओपी प्रभारी आलोक कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बीते तीन अप्रैल को क्षेत्र के वोकना गांव में विनोद पासवान के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इसके बाद वह परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया था. उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मधुबनी में अग्निशाम विभाग में कार्यरत है.
इस संबंध में मृतका के मायकेवालों ने पति समेत उसके कई परिवार को नामजद कर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम की गिरफ्तारी मधुबनी में सोमवार की दोपहर गुप्त सूचना पर समाहरणालय के पास से की गयी. हत्याकांड के नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार हत्यारोपित पति को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन