योजना बनेगी बुढ़ापे का सहारा, निबंधित कामगारों को श्रमयोगी मानधन योजना का मिला कार्ड

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को लेकर मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर योजना के तहत निबंधित नये कामगारों के बीच श्रमयोगी मानधन योजना का निबंधन कार्ड वितरण किया गया. श्रम अधीक्षक, सदर बीडीओ, प्रवर्तन पदाधिकारी, […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को लेकर मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर योजना के तहत निबंधित नये कामगारों के बीच श्रमयोगी मानधन योजना का निबंधन कार्ड वितरण किया गया.
श्रम अधीक्षक, सदर बीडीओ, प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, कारखाना निरीक्षक एवं योजना के नोडल पदाधिकारी दिनेश मिश्रा व अन्य मौजूद थे. केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है.
इसमें निर्माण कामगार, रिक्शाचालक, सब्जी विक्रेता, मोची, धोबी, घरेलू कामगार, दुकानदारों के श्रमिक जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है, उनके निश्चित अंशदान करने एवं उतनी ही राशि केंद्र सरकार द्वारा उनके खाते में दी जानी है. 60 वर्ष की उम्र के बाद उन्हें 3000 रुपये प्रतिमाह आजीवन पेंशन दिया जायेगा.
श्रम अधीक्षक पूनम कुमारी ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के माध्यम से इस योजना में निबंधन को गति प्रदान की जायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुजरात में इस कार्यक्रम की शुरुआत का सीधा प्रसारण भी टाउन हॉल में किया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन