मुद्रा योजना ने चार हजार बेरोजगारों की बदली तकदीर

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मुद्रा योजना ने बेरोजगार युवकों की तकदीर बदल दी है. जिले के छोटे उद्यमी इस योजना से जुड़ कर स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन रहे हैं. योजना ने उनकी जिंदगी में खुशहाली ला दी है. साथ ही अपने व परिवार की जिंदगी को भी खुशहाल बना रहे हैं. मुद्रा योजना ने एक नहीं बल्कि […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : मुद्रा योजना ने बेरोजगार युवकों की तकदीर बदल दी है. जिले के छोटे उद्यमी इस योजना से जुड़ कर स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन रहे हैं. योजना ने उनकी जिंदगी में खुशहाली ला दी है. साथ ही अपने व परिवार की जिंदगी को भी खुशहाल बना रहे हैं. मुद्रा योजना ने एक नहीं बल्कि हजारों-हजार की जिंदगी में खुशहाली ला दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनका जीवन खुशीपूर्वक बीत रहा है. यह कमाल केंद्र प्रायोजित मुद्रा योजना दिखा रही है. केंद्र प्रायोजित मुद्रा योजना जिले के छोटे उद्यमियों के लिए वरदान साबित हो रही है. यह योजना उद्योग को बढ़ाने में बहुत कारगर साबित हो रही है. इस प्रकार की योजना से जिले के छोटे कारोबारियों को सेठ-साहुकारों के चंगुल से मुक्ति मिली है. इस योजना से अधिक उद्यमी लाभान्वित होकर अपना कारोबार कर रहे हैं.

किशोर कोटि का लोन : इसमें लाभुकों को 50 हजार से अधिकतम पांच लाख तक का लोन दिया जाता है. इस कोटि में ब्याज दर सामान्यत: 14 प्रतिशत से 17 प्रतिशत के बीच है. तीसरी कोटि तरुण है. इसके तहत पांच लाख से अधिक 10 लाख रुपये तक ऋण का प्रावधान है. तरुण कोटि में ब्याज दर सामान्यत: 16 फीसदी से शुरू होती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन