सहायक अवर निरीक्षक पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 10:06 PM
बिहारशरीफ : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिले के गिरीयक थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार मंडल को शुक्रवार को एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के गिरीयक थाना […]
बिहारशरीफ : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिले के गिरीयक थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार मंडल को शुक्रवार को एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के गिरीयक थाना अंतर्गत आदमपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि मंडल उनके पक्ष में अदालत में प्रतिवेदन भेजने के लिए उनसे रिश्वत के तौर पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है.
पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद जमीरुद्दीन के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने गिरीयक थाना परिसर में ही शुक्रवार को मंडल को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की टीम ने मंडल के पास से 18,190 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी जब्त की है. आरोपी से पूछताछ किये जाने के बाद उसे पटना स्थित विशेष अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










