बम विस्फोट में चार बच्चे जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार के रहुई थाना अंतर्गत खाजे एतवारसराय गांव के एक मकान में हुए बम विस्फोट में चार बच्चे जख्मी हो गये. रहुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से बंद पड़े उक्त खंडहरनुमा मकान में अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आकर चार बच्चे जख्मी हो गये जिनमें से एक […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बिहार के रहुई थाना अंतर्गत खाजे एतवारसराय गांव के एक मकान में हुए बम विस्फोट में चार बच्चे जख्मी हो गये. रहुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से बंद पड़े उक्त खंडहरनुमा मकान में अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आकर चार बच्चे जख्मी हो गये जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है जबकि बाकी का जिला सदर अस्पताल में इलाज जारी है. खाजे एतवारसराय गांव निवासी सीताराम जमादार ने शिवकुमार साव नामक एक व्यक्ति से 15 दिन पहले वह पुराना मकान खरीदा था. आज मकान की सफाई के क्रम में वहां रखे एक थैले को बच्चों ने खोला तो उसमें रखा एक बम विस्फोट कर गया.
पुलिस ने शेष तीन बमों को निष्क्रिय कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मकान में कोई भी नही रहता है और मकान मालिक अपने पूरे परिवार समेत छत्तीसगढ़ में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










