सर्टिफिकेट केस के 255 बकायेदारों पर वारंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 4:28 AM
बिहारशरीफ : सर्टिफिकेट (नीलामपत्र) केस के 255 डिफॉल्टरों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया गया है. साथ ही 500 से अधिक बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है़ जिला नीलामपत्र कार्यालय ने यह कार्रवाई की है. जिले के 10 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ नीलामपत्र की कार्रवाई चल रही है. विभिन्न स्रोतों से कर्ज लेने […]
बिहारशरीफ : सर्टिफिकेट (नीलामपत्र) केस के 255 डिफॉल्टरों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी किया गया है. साथ ही 500 से अधिक बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है़ जिला नीलामपत्र कार्यालय ने यह कार्रवाई की है. जिले के 10 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ नीलामपत्र की कार्रवाई चल रही है. विभिन्न स्रोतों से कर्ज लेने वाले लोगों के खिलाफ नीलाम शाखा की कार्रवाई जारी है. वरीय डिप्टी कलेक्टर रामबाबू ने बताया कि पैसा नहीं जमा करनेवालों के खिलाफ बॉडी वारंट निकाला गया है़ इसके इसके बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. समय पर पैसा जमा नहीं करनेवालों के मामले को नीलाम पत्र शाखा में हस्तांतरित किया जाता है़
इसके तहत विभाग बकाया वसूली के लिए कार्रवाई करता है़ सूचना है कि जिले में 10 हजार लोगों के पास करीब 50 करोड़ से अधिक का बकाया है. इनमें विभिन्न बैंकों के 10 करोड़ से अधिक बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










