परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 12:02 AM
हिलसा (नालंदा). रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली गयी बहाली की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है. इनका ट्रेन में टिकट कन्फर्म नहीं होता. छात्र नेता सौरव कुमार ने बताया कि रेलवे में 26 हजार टेक्नीशियन की बहाली होनी है, जिसके लिए नौ से 31 अगस्त तक परीक्षा होनी है़ […]
हिलसा (नालंदा). रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली गयी बहाली की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है. इनका ट्रेन में टिकट कन्फर्म नहीं होता. छात्र नेता सौरव कुमार ने बताया कि रेलवे में 26 हजार टेक्नीशियन की बहाली होनी है, जिसके लिए नौ से 31 अगस्त तक परीक्षा होनी है़ बिहार के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र चेन्नई, बेंगलुरु, सिकंदराबाद, अहमदाबाद, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में बनाये गयं हैं. उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है. इसके लिए रविवार से हस्ताक्षर अभियान चलाने और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










