राजगीर में पिछड़ा-अतिपिछड़ा सम्मेलन पांच को: राजीव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा एकंगरसराय (नालंदा) : आगामी पांच अगस्त को राजगीर में होनेवाले पिछड़ा-अतिपिछड़ा महासम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें इस्लामपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि 13वें वित्त आयोग ने कांग्रेस के […]
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा
एकंगरसराय (नालंदा) : आगामी पांच अगस्त को राजगीर में होनेवाले पिछड़ा-अतिपिछड़ा महासम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें इस्लामपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि 13वें वित्त आयोग ने कांग्रेस के समय बिहार को एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किया था. वहीं, अभी केंद्र सरकार ने 14वें वित्त आयोग ने तीन लाख 83 हजार करोड़ रुपये आवंटित कये हैं.
साथ ही एक लाख 65 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन का लक्ष्य है कि इनकी एकता बरकरार रहे. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसागर प्रसाद, राजेश्वर सिंह, वीरेंद्र गोप, विजय विश्वकर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार चौहान, रीना देवी, विनय प्रसाद सिंह, रवि मंडल, सुधीर शर्मा, सूर्यभूषण सिंह, राजीव कुमार, अजय चौहान, कुमार प्रियरंजन, गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, अमीय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










