अवैध संबंध में सज्जन पासवान की हुई थी हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2018 9:20 AM
शंकर पासवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार 17 जुलाई को हुई थी हत्या, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी बिहारशरीफ : मानपुर में 17 जुलाई को सज्जन पासवान की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले का रविवार को डीएसपी निशित प्रिया ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस घटना में अज्ञात लोगों […]
शंकर पासवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
17 जुलाई को हुई थी हत्या, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी
बिहारशरीफ : मानपुर में 17 जुलाई को सज्जन पासवान की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले का रविवार को डीएसपी निशित प्रिया ने खुलासा किया है.
उन्होंने बताया कि इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले के अनुसंधान के क्रम जो बात सामने आयी वह काफी चौंकानेवाली थी. उन्होंने बताया कि सज्जन पासवान की हत्या अवैध संबंध में हुई थी. मृतक सज्जन पासवान का अवैध संबंध शंकर पासवान की पत्नी से था. इसकी भनक जब शंकर पासवान को लगी तो मामले को सलटाने के लिए गांव में पंचायती भी हुई थी.
इसके बाद भी अवैध संबंध जारी रहा. इस बात से शंकर पासवान काफी नाराज था. शंकर ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करने के लिए सज्जन पासवान की हत्या की योजना बना डाली. शंकर पासवान ने अपने दो साथियों के सहयोग से 17 जुलाई को गोली मारकर सज्जन पासवान की हत्या कर दी. मामले के अनुसंधान में इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस शंकर पासवान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. शंकर ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
डीएसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य लोगों का पता चल गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डीएसपी ने यह भी बताया कि शंकर पासवान का आपराधिक चरित्र रहा है. कई कांडों में उसकी संलिप्तता रही है और वह दो बार जेल भी जा चुका है. इस प्रेस वार्ता के दौरान मानपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










