हरिद्वार, अयोध्या समेत अन्य स्थानों से पहुंचे साधु-संत

राजगीर (नालंदा) : मलमास मेले का तीसरा शाही स्नान रविवार को होगा. इसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. शाही स्नान समय सुबह के 7:30 से 9:30 का समय तय किया गया है. इस दौरान विभिन्न मठों, मंदिरों और छावनी के साधु-संतों को ही स्नान की अनुमति दी गयी है. रविवार और शाही […]
राजगीर (नालंदा) : मलमास मेले का तीसरा शाही स्नान रविवार को होगा. इसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. शाही स्नान समय सुबह के 7:30 से 9:30 का समय तय किया गया है. इस दौरान विभिन्न मठों, मंदिरों और छावनी के साधु-संतों को ही स्नान की अनुमति दी गयी है. रविवार और शाही स्नान के कारण अधिक भीड़ जुटने की संभावना है.
सुबह तीन बजे से कुंड का मुख्य प्रवेश द्वार खोला दिया जायेगा. सुबह के तीन बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक तथा साढ़े नौ बजे के बाद सामान्य जनों को स्नान करने का मौका मिल सकेगा. वहीं, 7:30 से 9:30 के बीच सिर्फ साधु-संतों का स्नान होगा. इसकी जानकारी एसडीओ संजय कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि साधु-संतों के स्नान में किसी तरह कि बाधा उत्पन्न न हो, जिसके लिए समय का निर्धारण किया गया है. उन्होंने कहा कि शाही स्नान के दौरान कुल नौ अखाड़ाें के साधु-संत स्नान करेंगें. वहीं, हर अखाड़े के साथ दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




