बरामद सिरकटी युवती के शव की हुई पहचान

Updated at : 08 Jun 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
बरामद सिरकटी युवती के शव की हुई पहचान

तीन जून को फतुहा स्थित नानी घर से गायब थी युवती प्रेम प्रसंग में हत्या करने की आशंका बिहारशरीफ / हरनौत : जिले के बिंद थाना क्षेत्र के नीरपुर खालसा गांव के खंधे से बुधवार की सुबह बरामद सिरकटी युवती के शव की शिनाख्त हो चुकी है. प्रभात खबर ने पूरी संजीदगी एवं शव के […]

विज्ञापन

तीन जून को फतुहा स्थित नानी घर से गायब थी युवती

प्रेम प्रसंग में हत्या करने की आशंका
बिहारशरीफ / हरनौत : जिले के बिंद थाना क्षेत्र के नीरपुर खालसा गांव के खंधे से बुधवार की सुबह बरामद सिरकटी युवती के शव की शिनाख्त हो चुकी है. प्रभात खबर ने पूरी संजीदगी एवं शव के पास से बरामद प्रेम पत्र एवं एक कागज पर लिखे परिजनों के मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए गुरुवार को इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. इसके अलावा बिंद थानाध्यक्ष समेत कई थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी थी. इधर, खबर प्रकाशित होने के बाद अपने लापता पुत्री के शव के होने की आशंका को लेकर उनके परिजन गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. इधर, शव की शिनाख्त होने की सूचना पर बिंद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दाह-संस्कार के लिए शव को उनके परिजनों को सौंप दिया.
उन्होंने बताया कि शव की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के सिलाव गांव निवासी तपेश्वर चौधरी के करीब 22 वर्षीया पुत्री सुलेखा कुमारी उर्फ पुट्टी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि युवती पिछले तीन जून से पटना जिले के फतुहा स्थित नानी के घर से गायब थी. हालांकि, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था. आशंका जतायी जा रही है कि प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन