बैंककर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके ताले

Updated at : 31 May 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बैंककर्मियों की हड़ताल से बैंकों में लटके ताले

यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर बुधवार से बैंक कर्मी गये हड़ताल पर बिहारशरीफ : यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर विभिन्न बैंकों के कर्मी बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गये. बैंककर्मियों की यह हड़ताल 99 वें वेतन समझौता के लंबित रहने व आइबीए के द्वारा की गयी वेतन में दो फीसदी की मामूली वृद्धि […]

विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर बुधवार से बैंक कर्मी गये हड़ताल पर

बिहारशरीफ : यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर विभिन्न बैंकों के कर्मी बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गये. बैंककर्मियों की यह हड़ताल 99 वें वेतन समझौता के लंबित रहने व आइबीए के द्वारा की गयी वेतन में दो फीसदी की मामूली वृद्धि के विरोध में किया जा रहा है. इस हड़ताल के कारण जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बैंक की शाखाओं में ताले लटक गये हैं.
राष्ट्रीयकृत एवं निजी क्षेत्र के बैंक की सभी शाखाएं इसके कारण बंद रही. इस हड़ताल में सभी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं. कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर उनकी हड़ताल आगे भी जारी रहेगी. बैंककर्मियों ने बुधवार को विभिन्न बैंक की शाखाओं के पास अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया व मांगों के
समर्थन में नारे लगाये. इस प्रदर्शन में केनरा बैंक इम्पलाइज यूनियन के उपाध्यक्ष अनिल कुमार, अधिकारी कुंदन कुमार, पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध कुमार, राजकांत कुमार, गौतम कुमार, एससी-एसटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएनबी के उपाशंकर पासवान, यूनाइटेड बैंक के पंकज कुमार, विकास कुमार, इलाहाबाद बैंक के नागेंद्र चौधरी, सतीश कुमार, रजनीश कुमार, रणधीर कुमार, केनरा बैंक के सुबोध कुमार, बैंक आॅफ बड़ौदा के सुबोध कुमार, जयदेव कुमार, ओबीसी बैंक के सौरभ कुमार, रोहित कुमार सहित सभी बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन