बिहारशरीफ : स्टेशन पर सोये थे करीब 6 हजार परीक्षार्थी, सपने में आया भूकंप, भगदड़ में 100 परीक्षार्थी घायल
Updated at : 28 May 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ स्टेशन पर शनिवार की रात की घटना बिहारशरीफ : बिहारशरीफ रेलवे जंक्शन पर शनिवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे भूकंप की अफवाह पर मची भगदड़ से लगभग एक सौ परीक्षार्थी जख्मी हो गये. करीब छह हजार परीक्षार्थी यहां रविवार को आयोजित होनेवाली आईटीआई प्रवेश परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे. हजारों परीक्षार्थी जंक्शन परिसर, […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ स्टेशन पर शनिवार की रात की घटना
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ रेलवे जंक्शन पर शनिवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे भूकंप की अफवाह पर मची भगदड़ से लगभग एक सौ परीक्षार्थी जख्मी हो गये. करीब छह हजार परीक्षार्थी यहां रविवार को आयोजित होनेवाली आईटीआई प्रवेश परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे.
हजारों परीक्षार्थी जंक्शन परिसर, प्लेटफॉर्म तक जाने वाली सीढ़ियों के रास्ते, टिकट काउंटर, पार्किंग स्टैंड समेत अन्य जगहों पर सोये हुए थे.
इसी दौरान एक परीक्षार्थी सपने में भूकंप आने की बात कहकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. इससे फैली अफवाह से जंक्शन पर भगदड़ मच गयी. इसमें एक सौ से ज्यादा परीक्षार्थी चोटिल हो गये. 58 परीक्षार्थियों को ज्यादा चोटें आने से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बड़ी संख्या में जख्मी परीक्षार्थियों के अचानक अस्पताल पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में दो से तीन घंटे तक अफरातफरी मची रही. सभी जख्मी परीक्षार्थियों को इलाज एवं दवा देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि हजारों परीक्षार्थी दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन एवं सड़क मार्ग से पटना से यहां परीक्षा देने पहुंचे थे.
एक परीक्षार्थी के भूकंप आने की अफवाह फैला दिये जाने से भगदड़ मच गयी. सूचना के तुरंत बाद बिहार थाना पुलिस एवं रेलवे थाना पुलिस की सक्रियता एवं सूझबूझ से भगदड़ पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया.अलर्ट हुआ इमरजेंसी वार्ड : इधर, लगातार जख्मी परीक्षार्थियों के पहुंचने ही सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड हरकत में आ गया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार बताया कि परीक्षार्थियों के इलाज को लेकर एक अतिरिक्त डॉक्टर समेत आठ से दस अन्य पारा कर्मियों को ड्यूटी पर लगायी गयी थी. दवाओं की उपलब्धता में भी कोई कमी नहीं आयी. हालांकि इलाज को लेकर इमरजेंसी वार्ड में दो से तीन घंटे तक अफरातफरी का माहौल देखा गया.
सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी परीक्षार्थी
सुपौल जिले के 18 वर्षीय मुरली मनोहर ठाकुर, 18 वर्षीय शिवेश कुमार, 20 वर्षीय मनोज कुमार, 27 वर्षीय नंदकिशोर प्रसाद, 23 वर्षीय विजय कुमार, 19 वर्षीय कृष्ण कुमार, 17 वर्षीय नीतीश कुमार, मधुबनी के 18 वर्षीय संतोष कुमार, 19 वर्षीय प्रभाष कुमार, 18 वर्षीय सचिन कुमार, 19 वर्षीय भारत कुमार, 18 वर्षीय सूरज कुमार, मधेपुरा के 14 वर्षीय मनीष कुमार, 22 वर्षीय बाबू नंदन कुमार, 14 वर्षीय अंबुज कुमार, 17 वर्षीय आशीष कुमार एवं सहरसा जिले के 19 वर्षीय संतोष कुमार, 18 वर्षीय भुवन कुमार, 18 वर्षीय मिथलेश कुमार, 17 वर्षीय शिवजी कुमार, 18 वर्षीय दिलकुश कुमार, 19 वर्षीय संजीत कुमार समेत 58 परीक्षार्थियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




