नालंदा : महिला पुलिसकर्मी ने लगाया थानेदार पर छेड़खानी का आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप

Updated at : 07 Apr 2018 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा : महिला पुलिसकर्मी ने लगाया थानेदार पर छेड़खानी का आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में एक महिला पुलिकर्मी ने थानेदार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि नालंदा थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष विगाउ राम ने उसके साथ छेड़खानी की है और गलत इरादे से उसके साथ छेड़छाड़ किया है. महिला पुलिसकर्मी के इस आरोप के बाद पुलिस महकमे में […]

विज्ञापन

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में एक महिला पुलिकर्मी ने थानेदार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि नालंदा थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष विगाउ राम ने उसके साथ छेड़खानी की है और गलत इरादे से उसके साथ छेड़छाड़ किया है. महिला पुलिसकर्मी के इस आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं जिले के एसपी ने स्थानीय मीडियाकर्मियों से इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि उनके पास इस तरह की शिकायत आयी है.

उधर, सूचना मिलने के बाद तत्काल महिला पुलिसकर्मी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है. एसपी ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी को सौंपा है. हालांकि, इस मामले पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. वहीं जिले के एसपी ने उचित कार्रवाई करने की बात कही है. मामले की जांच चल रही है. इस घटना के बाद नालंदा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं.

यह भी पढ़ें-
बिहार : 21 IPS ऑफिसरों का तबादला, 4 जिलों में नये एसपी, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन