मंदिर के किरायेदारों और गांववालों के बीच भिड़ंत
Updated at : 09 Mar 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

दीपनगर बाजार को बंद करा कर थाने में लगायी गुहार बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित नवनिर्मित मंदिर की दुकान के किरायेदारों व ग्रामीणों के बीच गुरुवार को नोकझोंक हो गयी. इसके बाद गांववालों ने दीपनगर बाजार को बंद करा दिया और थाने पहुंचे. मौके पर श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के […]
विज्ञापन
दीपनगर बाजार को बंद करा कर थाने में लगायी गुहार
बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित नवनिर्मित मंदिर की दुकान के किरायेदारों व ग्रामीणों के बीच गुरुवार को नोकझोंक हो गयी. इसके बाद गांववालों ने दीपनगर बाजार को बंद करा दिया और थाने पहुंचे. मौके पर श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता धीरज कुमार ने बताया कि दीपनगर बाजार स्थित चौक बाजार में समिति की प्रबंध कमेटी द्वारा अक्तूबर, 2010 से अक्तूबर 2015 तक मंदिर के नीचे स्थित चार दुकान को अनूप कुमार, अमरनाथ वर्मा, प्रमोद साव एवं शिवकुमार गुप्ता को किराये पर दिया गया था.
दुकान किराया की निघारित अवधि पूरा होने के बाद दो दुकानदार अमरनाथ वर्मा और अनूप कुमार ने स्वेच्छा से दुकान खाली कर दी. लेकिन दो अन्य दुकानदार शिव कुमार गुप्ता और प्रमोद साव दुकान को खाली नहीं कर रहे हैं. इधर, दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल ने बताया कि दोनों पक्षों को उन्होंने खुद थाने बुलाकर अपना- अपना पक्ष रखने को कहा था. इसलिए थाने पहुंचे ग्रामीणों द्वारा घेराव किये जाने की बात बिल्कुल गलत है.
17 अप्रैल को मंदिर का हुआ है उद्घाटन
धीरज ने बताया कि 17 अप्रैल को मंदिर का उद्घाटन एवं प्राणप्रतिष्ठा की गयी. उन्होंने बताया कि दुकान खाली करने के लिए किरायेदार शिवकुमार एवं प्रमोद दुकान कई बार समय दिया जा चुका है. लेकिन इनलोगों द्वारा अबतक दुकान खाली नहीं की गयी है. इस वजह से मंदिर के विकास कार्यों में बाधा आ रही है. इधर, ग्रामीणों ने अब मंदिर निर्माण को लेकर इसमें अड़ंगा डाल रहे उक्त दो दुकानदारों के विरुद्व मोर्चा खोल दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




