मघड़ा में शीतलाष्टमी मेला आज तैयार किया गया बसिऔरा प्रसाद

Updated at : 09 Mar 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
मघड़ा में शीतलाष्टमी मेला आज तैयार किया गया बसिऔरा प्रसाद

शीतला माता मंदिर में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ बिहारशरीफ : जिले के शीतला माता मंदिर, मघड़ा में गुरुवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. दूर-दराज तथा दूसरे जिलों के भारी संख्या में श्रद्धालु बुधवार से ही मघड़ा गांव पहुंचने लगे हैं. पूरे मेला क्षेत्र में खुलने वाली अस्थायी दुकानों से जहां मेला क्षेत्र […]

विज्ञापन

शीतला माता मंदिर में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

बिहारशरीफ : जिले के शीतला माता मंदिर, मघड़ा में गुरुवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. दूर-दराज तथा दूसरे जिलों के भारी संख्या में श्रद्धालु बुधवार से ही मघड़ा गांव पहुंचने लगे हैं. पूरे मेला क्षेत्र में खुलने वाली अस्थायी दुकानों से जहां मेला क्षेत्र गुलजार होने लगा है. वहीं शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है. शुक्रवार से शीतलाष्टमी मेला शुरू होगा. हालांकि, मघड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में शीतलाष्टमी को लेकर लोगों द्वारा बसियौरा प्रसाद तैयार किया गया. गुरुवार को किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया जायेगा.
श्रद्धालुओं द्वारा बसियौरा प्रसाद के लिए प्राचीन मिठी कुआं के पानी का इस्तेमाल किया जाता है तथा बसियौरा प्रसाद में अरबा चावल, चना का दाल, लाल साग, सब्जियां तथा पूरी आदि पकाये गये. इसे शुक्रवार को शीतलाष्टमी के दिन माता शीतला को अर्पित कर श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे. इस संबंध में श्री शीतला माता मंदिर पंडा समिति के पर्यवेक्षक कृष्णनन्दन शर्मा ने बताया कि आस्था के इस प्रमुख स्थल पर हर वर्ष श्रद्धालु अपनी-अपनी मन्नतें लेकर आते हैं तथा पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने तथा बच्चों का मुंडन कराने आते हैं. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी उपाया किये गये हैं. पूरे मेला क्षेत्र में स्वयं सेवकों द्वारा घूम-घूमकर असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है.
मां शीतला का किया जाता है शृंगार
मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में अष्टमी तिथि को माता का शृंगार देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. अष्टमी तिथि की रात्रि में मां शीतला को दूध, शहद, दही, चीनी तथा गंगा जल से स्नान कराया जाता है. इसके बाद माता को विभिन्न प्रकार के शृंगार व परिधान अर्पित किये जाते हैं. मंदिर के पंडा-पूजारियों द्वारा विधिवत आरती करने के बाद पट को खोला जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन