नगर िनगम : 193 करोड़ का बजट पास

Updated at : 27 Feb 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
नगर िनगम : 193 करोड़ का बजट पास

नगर निगम : 193 करोड़ का बजट पास किसी सदस्य ने बजट में आंशिक संशोधन का नहीं दिया प्रस्ताव 16 करोड़ का लाभ अर्जित करना चुनौती बिहारशरीफ : नो कमेंट के साथ नगर निगम के बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. 20 फरवरी को हिरण्य पर्वत पर आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर […]

विज्ञापन

नगर निगम : 193 करोड़ का बजट पास

किसी सदस्य ने बजट में आंशिक संशोधन का नहीं दिया प्रस्ताव
16 करोड़ का लाभ अर्जित करना चुनौती
बिहारशरीफ : नो कमेंट के साथ नगर निगम के बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. 20 फरवरी को हिरण्य पर्वत पर आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर निगम के आय-व्यय के बजट को रखा गया. बजट अनुमोदन के लिए सोमवार को फिर से बोर्ड की बैठक की गयी. वर्ष 2018-19 के बोर्ड की बैठक से एक सौ 93 करोड़ चार लाख 8481 रुपये का बजट बनाया गया है. बजट में 55 करोड़ 73 लाख 71 हजार 310 रुपये का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य तय किया गया है. स्मार्ट सिटी को ध्यान में रखकर बनाये गये बजट में कई खासियतें हैं. सबसे बड़ी बात यह है वार्ड के किसी सदस्यों को बजट में आंशिक संशोधन की भी जरूरत नहीं महसूस की गयी.
वहीं, अन्य मसलों में वार्ड सदस्य आपत्ति दर्ज कराने में पीछे नहीं रहते हैं. बजट में किये गये प्रावधानों के अनुसार कुल प्राप्ति एक सौ 76 करोड़ 32 लाख 21 हजार 310 रुपये की है यानी बजट के अनुसार के नगर निगम को अगले वित्तीय साल में 16 करोड़ रुपये का फायदा होनेवाला है. इस टारगेट को नगर निगम कैसे एचीव करता है यह तो भविष्य तय करेगा. क्योंकि, वर्ष 2017-18 के लिये पेश किये गये बजट विभिन्न स्रोतों से छह करोड़ राजस्व तय किया गया था. इसके विपरित अब तक साढ़े तीन करोड़ राजस्व तक ही पहुंच सका है, जबकि चालू वित्त वर्ष में मात्र एक माह बचा है़ मेयर वीणा कुमारी,
नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में नगर निगम के सभागार में बैठक हुई. नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बजट अनुमोदन के लिए पटल पर रखा. कुछ पल के बाद भी बजट को पारित कर दिया. इस मौके पर उपमेयर फूल कुमारी, वार्ड सदस्य संजय यादव, रमेश कुमार नीरज, संतोष पासवान, कुसुम सिंह, सुनीता देवी, आरती देवी, गजाला प्रवीण, शर्मीली प्रवीण, शमा खानम, पप्पू बनौलियां, वकील खां, नेहा शर्मा, सुशील कुमार मीठु, रजनी रानी, रिंकी देवी, सविता देवी, धनंजय कुमार, रीना महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन