सभी घरों के हर सदस्य की जांच करे खोजी दल

बिहारशरीफ : सभी घरों के हर सदस्य की हो जांच. जांच से एक भी घर व सदस्य नहीं छूट पाएं. तत्परता के साथ काम करें और सरकार की महत्वकांक्षी योजना को सफलीभूत बनाएं, ताकि नालंदा को पूरी तरह से कुष्ठ रोग से मुक्त बनाया जा सके. यह तभी संभव है जब खोजी दल के सदस्य […]
बिहारशरीफ : सभी घरों के हर सदस्य की हो जांच. जांच से एक भी घर व सदस्य नहीं छूट पाएं. तत्परता के साथ काम करें और सरकार की महत्वकांक्षी योजना को सफलीभूत बनाएं, ताकि नालंदा को पूरी तरह से कुष्ठ रोग से मुक्त बनाया जा सके. यह तभी संभव है जब खोजी दल के सदस्य व कर्मी समर्पण की भावना से काम करेंगे. सोमवार को राज्य कुष्ठ निवारण विभाग की टीम के अधिकारियों ने यह हिदायत कर्मियों को दी. इससे पहले दो सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम नालंदा पहुंची.
राज्यस्तरीय लेप्रोसी टीम में शामिल अधिकारियों ने बिहारशरीफ पहुंचे और जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय में अधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान सरकार की ओर से चलाये जा रहे लेप्रोसी केस डिडक्शन कंपेन की उपलब्धियों की समीक्षा की. टीम के अधिकारी डॉ चंद्रमणि व पर्यवेक्षक शंभुनाथ तिवारी ने जिले के पीएचसीवार एलसीडीसी की उपलब्धियों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान जिले के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पायी.
इस संबंध में संबंधित पीएचसी में इसकी उपलब्धि को बढ़ाने की दिशा में कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया गया. डॉ चंद्रमणि ने बताया कि बिहारशरीफ शहरी, गिरियक, हिलसा, एकंगरसराय आदि प्रखंडों की एलसीडीसी की उपलब्धि को संतोषजनक नहीं पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




