4.42 लाख लूट में शामिल अपराधियों की हुई पहचान

बिहारशरीफ : पुलिस ने पिछली छह फरवरी को स्थानीय नयी सराय सड़क मार्ग से धनवंती पेट्रोल पंप (नकटपुरा) के मैनेजर से हुए 4.42 लाख रुपये लूटकांड के अपराधियों की पहचान कर ली है. गौरतलब है कि उक्त पेट्रोल पंप के मैनेजर जब इंडियन बैंक में बिक्री के रुपये जमा करने जा रहे थे तो रास्ते […]
बिहारशरीफ : पुलिस ने पिछली छह फरवरी को स्थानीय नयी सराय सड़क मार्ग से धनवंती पेट्रोल पंप (नकटपुरा) के मैनेजर से हुए 4.42 लाख रुपये लूटकांड के अपराधियों की पहचान कर ली है. गौरतलब है कि उक्त पेट्रोल पंप के मैनेजर जब इंडियन बैंक में बिक्री के रुपये जमा करने जा रहे थे तो रास्ते में ही अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर इस लूटकांड को अंजाम दिया था. हालांकि, पुलिस ने उसी समय तीन लाख 91 हजार 800 रूपये बरामद कर लिये गये थे.
सदर डीएसपी निशित प्रिया ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि लूटकांड के तीन अपराधियों में से एक की पहचान मानपुर थाना के करिंगापुर गांव निवासी विजय प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी है. यह सफलता वारदात स्थल के समीप स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिली.
उन्होंने बताया कि फुटेज में एक बाइक पर सवार लाल कलर के टी शर्ट पहने संदिग्ध युवक को बार- बार देखा गया जो खंदक मोड़, बारादरी एवं नयी सराय सड़क पर कई जगहों पर मिनी पेट्रोल टैंकलॉरी वाहन की रेकी कर रहा था. उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में बिहार थाने के पुअनि उमेश कुमार, बिहार थाने के पुअनि कृपाल जी, सअनि उमेश कुमार एवं डीआइयू के पुअनि मुकेश कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




