16 करोड़ से बनेगा क्वार्टर, परिसर में रहेंगे चीफ इंजीनियर से लेकर आदेशपाल तक

बिहारशरीफ : एक ही परिसर में चीफ इंजीनियर से लेकर कार्यालय के आदेशपाल के लिए आवासीय क्वार्टर होगा. शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग में बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग का आवासीय परिसर बनाया जा रहा है. छह एकड़ भूखंड में दोनों विभागों के बहुमंजिली कार्यालय से लेकर आवास बनाने का काम शुरू हो गया है. […]
बिहारशरीफ : एक ही परिसर में चीफ इंजीनियर से लेकर कार्यालय के आदेशपाल के लिए आवासीय क्वार्टर होगा. शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग में बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई विभाग का आवासीय परिसर बनाया जा रहा है. छह एकड़ भूखंड में दोनों विभागों के बहुमंजिली कार्यालय से लेकर आवास बनाने का काम शुरू हो गया है. इस साल के अंत तक इसके निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. दोनों विभागों के कार्यालय भवन सात मंजिल का होगा. इसी परिसर में 16 करोड़ रुपये से 24 आवासीय क्वार्टर बनाये जा रहे हैं.
आवासीय भवन की खासियत यह है कि यह एकदम से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. सभी तरह की आधुनिक व बुनियादी सुविधाओं से यह युक्त होंगी. इस भवन में जेड श्रेणी से लेकर डी टाइप के बंगले होंगे. जेड श्रेणी का बंगला मुख्य अभियंता के लिए होगा. वहीं, डी श्रेणी आदेशपालकों के लिए होगा.
240 आदेशपालकों के रहने की व्यवस्था इस भवन में होगी. वहीं, 80 क्लर्क ग्रेड के लिए क्वार्टर होंगे. 48 जेई के रहने के लिए भी भवन. इसी प्रकार 12 कार्यपालक अभियंता के लिए क्वार्टर होंगे. इसी प्रकार जी एसी से लेकर सहायक अभियंता के रहने के लिए आवास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




