हेराफेरी में पैक्स अध्यक्ष व मुंशी धराये

Updated at : 20 Feb 2018 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
हेराफेरी में पैक्स अध्यक्ष व मुंशी धराये

कार्रवाई. मामला हिलसा में दो करोड़ के चावल गबन का रात के अंधेरे में घोटाले का चावल खपाने में जुटे थे लोग हिलसा (नालंदा) : हिलसा में तकरीबन दो करोड़ के चावल घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राइस मिल से करीब 500 क्विंटल चावल के साथ रंगे हाथ पैक्स अध्यक्ष एवं […]

विज्ञापन

कार्रवाई. मामला हिलसा में दो करोड़ के चावल गबन का

रात के अंधेरे में घोटाले का चावल खपाने में जुटे थे लोग
हिलसा (नालंदा) : हिलसा में तकरीबन दो करोड़ के चावल घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राइस मिल से करीब 500 क्विंटल चावल के साथ रंगे हाथ पैक्स अध्यक्ष एवं मिल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. विदित हो कि हिलसा प्रखंड के तीन एसएफसी गोदाम से तकरीबन पौने दो करोड़ के सात हजार क्विंटल चावल का घपला किये जाने के संबंध में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने शनिवार को हिलसा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इस मामले में आरोपित बीएओ शंकर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. बीते रविवार की देर रात करीब 10 बजे हिलसा थाने के मियां विगहा गांव स्थित पीयूष राइस मिल से ट्रक पर चावल लोड किये जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लोड चावल के साथ नगरनौसा प्रखंड की कछियावा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद एवं राइस मील के मुंशी राजाराम प्रसाद को हिरासत में ले लिया. वहीं, मील व गोदाम को सील कर दिया.
इधर, हिलसा पुलिस की कार्रवाई के पहले उक्त मिल से ट्रैक्टर पर करीब 120 बोरा चावल लोड कर मार्केट में खपाने के लिए भेज दिया गया था, लेकिन ट्रैक्टर रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसे नगरनौसा थाने की पुलिस कब्जे में कर लिया है. इसके अलावा गोदाम में 650 बोरा एसएफसी का मार्का लगा व 230 बोरा बगैर मार्का लगा चावल मिला है.
सभी बोरों में हिलसा टाड़ पर स्थित महर्षि मेंही राइस मिल का टैग लगा हुआ है. गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद का कहना है कि चावल बिस्कोमान राइस मिल में भेजा जा रहा था, जबकि थानाध्यक्ष आरके झा का मानना है कि रात में बगैर आदेश के सरकारी चावल को इधर-उधर करना व बिस्कोमान राइस मिल पहुंचाने के बजाय दूसरे रूट से माल ले जाना गोरखधंधा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन