चारा घोटाले में नालंदा से निबंधित वाहनों का इस्तेमाल

बिहारशरीफ : चारा घोटाले के तार नालंदा से भी जुड़ने के संकेत मिले हैं. चारा ढोने में जिन वाहनों का नंबर ट्रेस हुआ था उनमें से कुछ का निबंधन नालंदा परिवहन कार्यालय से है. 1997 में सीबीआई ने उस समय जिला परिवहन कार्यालय से वाहनों से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी. तत्कालीन डीटीओ ने 16 अक्तूबर, […]
बिहारशरीफ : चारा घोटाले के तार नालंदा से भी जुड़ने के संकेत मिले हैं. चारा ढोने में जिन वाहनों का नंबर ट्रेस हुआ था उनमें से कुछ का निबंधन नालंदा परिवहन कार्यालय से है. 1997 में सीबीआई ने उस समय जिला परिवहन कार्यालय से वाहनों से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी. तत्कालीन डीटीओ ने 16 अक्तूबर, 1997 में सीबीआई रांची को वाहनों से संबंधित रिपोर्ट भेजी थी. गौरतलब है कि चारा घोटाले की सुनवाई रांची (झारखंड) में चल रही है.
इस मामले में सीबीआई रांची ने चारा घोटाले के एक मामले में जिला परिवहन कार्यालय से वाहनों से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. सीबीआई के जज ने जिला परिवहन कार्यालय को आदेश जारी कर रिपोर्ट के साथ तलब किया है. सीबीआई के स्पेशल जज ने इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी को 12 फरवरी को उपस्थित होकर गवाही देने के लिए कहा है़ सीबीआई का आदेश पत्र आते ही पूरा परिवहन कार्यालय हरकत में आ गया है. फाइलों की खोजबीन में अधिकारी लग गये हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ ने बताया कि 1997 का मामला है. यह मामला चारा ढुलाई से संबंधित वाहनों का है. चारा ढुलाई में जिन वाहनों का इस्तेमाल हुआ, उनका निबंधन नालंदा परिवहन कार्यालय से था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




