कोचिंग से लौट रही छात्रा को लगी ठंड, बेहोश होकर गिरी सड़क पर

Updated at : 10 Jan 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग से लौट रही छात्रा को लगी ठंड, बेहोश होकर गिरी सड़क पर

परबलपुर (नालंदा) : परबलपुर बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान से पढ़कर घर लौट रही छात्रा ठंड की चपेट में आकर मंगलवार की सुबह बीच सड़क पर ही गिर गयी. बेहोशी की हालत में उक्त छात्रा को उसके सहेलियों ने उठा कर बाजार के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां छात्रा का इलाज किया जा […]

विज्ञापन

परबलपुर (नालंदा) : परबलपुर बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान से पढ़कर घर लौट रही छात्रा ठंड की चपेट में आकर मंगलवार की सुबह बीच सड़क पर ही गिर गयी. बेहोशी की हालत में उक्त छात्रा को उसके सहेलियों ने उठा कर बाजार के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां छात्रा का इलाज किया जा रहा है. क्लिनिक के डाक्टर ने बताया कि छात्रा को ठंड लग गया है. उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. क्लिनिक में अलाव की व्यवस्था कर बच्ची को लगातार सेंका जा रहा है. पीड़ित छात्रा निभा कुमारी बेन थाना क्षेत्र के मुरगावां निवासी बिंदु केवट की पुत्री बतायी जाती है. निभा कुमारी 10वीं की छात्रा है,

जो प्रतिदिन अपने गांव मुरगावां से साइकिल पर सवार होकर पांच किलोमीटर की दूरी तय कर परबलपुर बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान में अपने सहेलियों के साथ पढ़ने के लिए आती है. मंगलवार की सुबह छात्रा कोचिंग से पढ़ाई कर कुछ ही दूर गयी थी कि वह गिर पड़ी. उसकी सहेलियों सिंपी कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रिया कुमारी, शीतल कुमारी, सोनी कुमारी आदि ने उसे इलाज के लिए बाजार के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. पीड़ित छात्रा के घरवालों को फोन से इसकी सूचना दे दी गयी है. सूचना पाकर प्रखंड उपप्रमुख अक्षय कुमार भी हाल-चाल लेने क्लिनिक पहुंचे.

में गये और बेहतर इलाज करने का डाक्टर से आग्रह किया. उन्होंने ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश का उलंघन किये जाने का आरोप कोचिंग संस्थान के संचालक पर लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन