चोरी व लुटेरा गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Updated at : 10 Jan 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी व लुटेरा गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

गिरोह का खुलासा, वारदात में उपयोग किये गये पिकअप वैन जब्त बेन (नालंदा) : बेन थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. चोरी व लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड को बेन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के दाउदपुर […]

विज्ञापन

गिरोह का खुलासा, वारदात में उपयोग किये गये पिकअप वैन जब्त

बेन (नालंदा) : बेन थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. चोरी व लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड को बेन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास रविवार की रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो गयी थी. इसूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. इसके बाद छबिलापुर एवं खोदागंज थाने को घटना की जानकारी दी. खोदागंज थाने की पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इसके बाद घटना में शामिल गिरोह का खुलासा हुआ. गिरफ्तार आरोपित छबिलापुर थाने के केसरी बिगहा निवासी धर्मेंद्र कुमार धीरज उर्फ धीरज यादव बताया जाता है. बेन थानाध्यक्ष ने बताया कि धीरेंद्र यादव से पूछताछ के बाद चोर गिरोह का खुलासा हुआ है.
उसने सिलाव थाने के कहटैन पुलपर लूटपाट, सिलाव बाजार में मोटरसाइकिल की चोरी, जहानाबाद रोड से ट्रैक्टर की चोरी आदि घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित धर्मेंद्र यादव के अनुसार नेता यादव, सुजीत कुमार, जिला यादव, भल्लू यादव उसके गिरोह में काम करते हैं. ये सभी छबिलापुर थाने के केसरी बिगहा के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि लूटपाट और चोरी की घटना में प्रयोग किये गये पिकअप वैन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन