प्रसूताओं की होगी स्वास्थ्य जांच
Updated at : 09 Jan 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

मातृ व शिशु की सेहत को स्वस्थ रखने की पहल बिहारशरीफ : मातृ व शिशुओं की सेहत को स्वस्थ रखने की ठोस पहल की शुरुआत विभागीय तौर पर पहल की गयी है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए रणनीति तैयार की है. सरकार के ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण कार्यक्रम को जिले में सफलीभूत बनाने […]
विज्ञापन
मातृ व शिशु की सेहत को स्वस्थ रखने की पहल
बिहारशरीफ : मातृ व शिशुओं की सेहत को स्वस्थ रखने की ठोस पहल की शुरुआत विभागीय तौर पर पहल की गयी है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए रणनीति तैयार की है. सरकार के ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण कार्यक्रम को जिले में सफलीभूत बनाने के लिए सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार में वर्कशॉप आयोजित की गयी. इस वर्कशॉप का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने किया.
हर बुध व शुक्रवार को मनेगा आरोग्य दिवस : सिविल सर्जन डॉ सिंह ने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस को आरोग्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा. हरेक सप्ताह के बुधवार एवं शुक्रवार को आरोग्य दिवस का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम जिले के हरेक स्वास्थ्य उपकेंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किये जायेंगे. इस कार्यक्रम के तहत पोषक क्षेत्र के मातृ एवं बाल संबंधी जांच ,परिवार नियोजन ,पोषण व टीकाकरण कार्यक्रम को सफलीभूत बनाया जायेगा. मातृ को स्वस्थ रखने के लिए प्रसव पूर्व प्रसूताओं की स्वास्थ्य जांच इन केन्द्रों पर हरेक बुधवार व शुक्रवार को की जायेगी.
साथ ही उन्हे सभी सेवा के लिए चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करायी जाएगी.ताकि प्रसूता महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ रह सकें.उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रसव बाद भी उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी.साथ ही प्रसव बाद शिशु के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी.जांच के बाद उन्हें चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बताये गये गुर :इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी.प्रखंड हेल्थ मैनेजर ,सीडीपीओ समेत स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियों को टिप्स बताये गये.जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीविका, महादलित विकास मिशन के विकास मित्र का भी सहयोग लिया जाएगा.ताकि ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके.वैसे तो जिला स्वास्थ्य के कर्मी व अधिकारी इस कार्य में पहले से ही लगे हुए हैं.यह कार्यक्रम अगले माह से शुरू होगा.इस मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति के डाटा सहायक उज्जवल कुमार,जितेन्द्र मिश्र,सीडीपीओ ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




