मामला सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का

Updated at : 06 Jan 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
मामला सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का

पुलिस ने मामले में जांच की बात कहीं बेन : हिलसा से योगीपुर, कोरावां पथ का निर्माण संवेदक द्वारा घटिया किये जाने व प्राक्कलन के विपरीत नियम-कानून को ताक पर रख कार्य करने को लेकर बेन थाना क्षेत्र के मरसुआ गांव निवासी व आवेदक अरविंद कुमार ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हिलसा […]

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जांच की बात कहीं

बेन : हिलसा से योगीपुर, कोरावां पथ का निर्माण संवेदक द्वारा घटिया किये जाने व प्राक्कलन के विपरीत नियम-कानून को ताक पर रख कार्य करने को लेकर बेन थाना क्षेत्र के मरसुआ गांव निवासी व आवेदक अरविंद कुमार ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हिलसा व जिलाधिकारी नालंदा को आवेदन देकर संवेदक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी थी. आवेदक ने आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण में प्राक्कलन काे नजरअंदाज करते हुए कंक्रीट, मेटल, जीएसबी, ग्रेड दो व तीन का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है. पीसीसी ढलाई कार्य में ओवर साइज पत्थर, बालू, मिट्टी का उपयोग अधिक किया गया व सीमेंट की मात्रा कम की गयी है. वहीं पुल-पुलिया में भी घोर अनियमितता बरती गयी है. जो सरकारी दावे के बिल्कुल विपरीत है.
संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में बरती गयी अनियमितता व आवेदक की शिकायत को परामर्शदात्री समिति, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण विभाग व सलाहकार समिति, भारत सरकार के सदस्य रामदहिन प्रसाद निराला ने भी जायज मानते हुए कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल हिलसा से संवेदक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस बात को लेकर पाटलिपुत्रा कंस्ट्रक्शन के मालिक सुनील सिंह के द्वारा आवेदक को मोबाइल फोन पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है, जिसको लेकर आवेदक अरविंद कुमार ने 5 जनवरी को बेन थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि जांच-पड़ताल उपरांत जो सही होगा किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन