सदर अस्पताल में तीन दिनों से एक्सरे सेवा बाधित

बिहारशरीफ : एक्सरे कराने के लिए रोगियों को इन दिनों करनी पड़ रही अपनी जेब ढीली. तीन दिनों से सदर अस्पताल में एक्सरे सेवा पूरी तरह से ठप है. लिहाजा हर दिन रोगियों को एक्सरे कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. यानि की हरेक दिन फजीहत उठानी पड़ रही है. रोगियों को इसकी […]
बिहारशरीफ : एक्सरे कराने के लिए रोगियों को इन दिनों करनी पड़ रही अपनी जेब ढीली. तीन दिनों से सदर अस्पताल में एक्सरे सेवा पूरी तरह से ठप है. लिहाजा हर दिन रोगियों को एक्सरे कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. यानि की हरेक दिन फजीहत उठानी पड़ रही है. रोगियों को इसकी सेवा के लिए शहर के निजी एक्सरे जांच घरों का सहारा लेना पड़ रहा है.
नये साल की शुरुआत से ही सदर अस्पताल में संचालित हो रही एक्सरे सेवा बंद हो गयी. सदर अस्पताल में रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से एक्सरे की सुविधा की व्यवस्था की गयी है. यह सुविधा पीपीमोड पर सरकार की ओर से उपलब्ध करायी जा रही थी. एक्सरे सेवा के संचालक को पिछले एक साल से मरीजों को एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराने के बदल में दी जानी वाली राशि का भुगतान नहीं किया गया है.
लिहाजा संचालक ने पहली जनवरी 2018 से ही एक्सरे सेवा बंद कर दी है. लिहाजा अस्पताल में इसकी सेवा पूरी तरह से बाधित हो गयी. एक्सरे कक्ष में तीन दिनों से ताला लटका हुआ है.कक्ष के दरवाजे से रोगियों को वापस लौटनी पड़ रही है. बुधवार को भी जरूरतमंद दर्जनों रोगी एक्सरे के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते नजर आये. मरीज निराश होकर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




