पहले दिन बालू लाइसेंस के लिए 113 का चयन
Updated at : 23 Nov 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

लाइसेंस के लिए 1456 लोगों ने किया है आवेदन आज हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के लिए लॉटरी बिहारशरीफ : लॉटरी सिस्टम से आवेदकों को बालू बेचने का लाइसेंस दिया जा रहा है. लाइसेंस के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 1456 लोगों ने आवेदन किया है. बुधवार को सोगरा हाईस्कूल में राजगीर व बिहारशरीफ अनुमंडल […]
विज्ञापन
लाइसेंस के लिए 1456 लोगों ने किया है आवेदन
आज हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के लिए लॉटरी
बिहारशरीफ : लॉटरी सिस्टम से आवेदकों को बालू बेचने का लाइसेंस दिया जा रहा है. लाइसेंस के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 1456 लोगों ने आवेदन किया है. बुधवार को सोगरा हाईस्कूल में राजगीर व बिहारशरीफ अनुमंडल क्षेत्र के लिये लॉटरी प्रणाली को अपनाया गया. डीआरडीए डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीटीओ शैलेंद्र नाथ, प्रभारी खनन पदाधिकारी रवींद्र कुमार की देखरेख में दोनों अनुमंडल क्षेत्र के आवेदनों के आधार पर लॉटरी से चयन किया गया.
आवेदनों के आधार पर कूपन बनाकर ओपन सिस्टम से लॉटरी निकाली गयी. पहले दिन 113 लोगों का चयन लाइसेंस किया गया. दूसरे दिन गुरुवार को हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के लिए लॉटरी की जायेगी. बालू के लाइसेंस के लिए जिले के 1456 लोगो ने आवेदन किया है. बालू बेचने के लिए लाइसेंस लेने वालों के लिये हालांकि कोई डिग्री का निर्धारण नहीं किया गया है. लेकिन लॉटरी स्थल पर अनपढ़ से लेकर पढ़े लिखे लोग भी कतार में दिखें.
जिले में 150 लोगों को दिया जायेगा लाइसेंस
जिले में 150 लोगों को ही लाइसेंस दिया जायेगा. देर शाम तक बालू लाइसेंस लेने लोगों की भीड़ लगी रही. हालांकि सुबह से ही लोगो की भीड़ जमा हो गयी थी. आवेदनों की संख्या ज्यादा होने के कारण देर शाम तक लॉटरी निकाले जाने का कार्यक्रम चलता रहा.बिना लाइसेंस लिये कोई भी व्यक्ति बालू का कारोबार भी नहीं कर सकेंगे. प्रशासन द्वारा जारी लाइसेंस की वैधता तीन साल के लिये होगी. नियमों का पालन नहीं करने पर जारी लाइसेंस रद्द करने का अधिकार प्रशासन को होगी. अधिकारियों ने बताया कि बालू की चोरी रोकने व इस व्यवसाय में पारदर्शिता लाने के लिये नियम बनाये गये हैं. इससे होगा यह कि खनन विभाग के द्वारा बालू स्टॉक से लेकर खुदरा बिक्री करने वालों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी.
दिसंबर से बालू की बिक्री कार्य केंद्रित स्थल से की जायेगी. नये आदेश के लागू होने से बालू का अवैध खनन गलत तरीके से करने वाले माफियों पर लगाम लगनी तय है. अवैध बालू के कारोबार के कारण आये दिन घटनाएं भी होती रहती हैं. अब लोग जहां-तहां से अवैध तरीके से बालू उठाव व स्टॉक नहीं कर पायेंगे.
प्रखंड संख्या
बिहारशरीफ 15, हरनौत 08
रहुई 07, सरमेरा 05
बिंद 06, नूरसराय 07
अस्थावां 06, हिलसा 11
थरथरी 04, चंडी 08
इस्लामपुर 09, करायपरसुराय 05
परबलपुर 07, नगरनौसा 05
एकंगरसराय 08, राजगीर 11
सिलाव 07, वेन 04
कतरीसराय 05, गिरियक 10
कुल 150
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




