धान के पुंज में लगी आग

बिहारशरीफ : अस्थावा प्रखंड के ओंदा गांव के एक बड़े खलिहान में रखे धान के पुंज में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग खलिहान में रखे पूरे धान के पुंज को अपने चपेट में ले लिया. अगलगी की घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना के […]
बिहारशरीफ : अस्थावा प्रखंड के ओंदा गांव के एक बड़े खलिहान में रखे धान के पुंज में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग खलिहान में रखे पूरे धान के पुंज को अपने चपेट में ले लिया. अगलगी की घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना के संबंध में ओंदा पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार ने बताया कि अवध बिहारी प्रसाद द्वारा काटे गये धान के पुंज को निकौनी कर चावल निकालने के उद्देश्य से पुंज बनाकर रखा गया था.
सोमवार की दोपहर अचानक खलिहान में रखे पुंज में आग लग गयी. अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान होने की बात सामने आ रही है. सुदूरवर्ती गांव होने के कारण अग्निशमन टीम का दस्ता मौके पर नहीं पहुंच पाया. ग्रामीणों के सहयोग से आग को ट्यूबवेल के सहारे काबू करने की कोशिश की गयी, लेकिन तब तक पूरा धान का पुंज जलकर खाक हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही अस्थावां अंचलाधिकारी रवि शंकर पांडेय मौके पर पहुंचकर अवध बिहारी प्रसाद से घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




