जमीन में गाड़ी गयी 500 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

Updated at : 22 Nov 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन में गाड़ी गयी 500 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

करायपरसुराय : नालंदा पुलिस ने शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी पायी है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती जिले के बिरचकिया गांव में छापेमारी करते हुए करीब 500 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. इस छापेमारी में एक भी शराब कारोबारी पुलिस के हाथ नहीं लगा. […]

विज्ञापन

करायपरसुराय : नालंदा पुलिस ने शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी पायी है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती जिले के बिरचकिया गांव में छापेमारी करते हुए करीब 500 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. इस छापेमारी में एक भी शराब कारोबारी पुलिस के हाथ नहीं लगा. पुलिस ने मौके से शराब के बर्तन व इससे जुड़े कई उपकरणों को जब्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के विंसा सलेमपुर गांव तथा पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के बिरचकिया गांव के खंधा में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जा रहा है.

गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर पहले करायपरसुराय के विंसा सलेमपुर गांव के खंधा में छापेमारी कर जमीन में गाड़े गये लगभग तीन सौ लीटर महुआ मीठा घोल भरा हुआ अलग-अलग कई ड्राम को बरामद कर नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने नालंदा के करायपरसुराय थाना एवं पटना के धनरूआ थाना के सीमावर्ती गांव बिरचकिया गांव के खंधा में भी छापेमारी कर धान के खेत में महुआ मीठा घोल भरे कई ड्राम को बरामद कर करीब दो सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की मामले में कारोबारियों की पहचान कर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन