बाइक को फूंकने वाले मुखिया धराये

Updated at : 21 Nov 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक को फूंकने वाले मुखिया धराये

आवेदकों के साथ मारपीट का आरोप बिहारशरीफ : आवेदक की बाइक को फूंकने वाले रहुई थाना क्षेत्र के उत्तरनामा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. मुखिया की गिरफ्तारी उनके उत्तरनामा स्थित गांव से की गयी. गिरफ्तारी की पुष्टि रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने की है. थानाध्यक्ष ने […]

विज्ञापन

आवेदकों के साथ मारपीट का आरोप

बिहारशरीफ : आवेदक की बाइक को फूंकने वाले रहुई थाना क्षेत्र के उत्तरनामा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. मुखिया की गिरफ्तारी उनके उत्तरनामा स्थित गांव से की गयी. गिरफ्तारी की पुष्टि रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि 11 नवंबर की उतरनामा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार के आवास पर पंचायत के कुछ लोग सरकारी योजनाओं के एक कागज पर मुखिया का हस्ताक्षर लेने आये थे.
कागज को पढ़ने के बाद मुखिया ने आवेदक व उनके साथ आये लोगों से कहा कि इस संबंध में पूरी जानकारी लेने के बाद ही उनके द्वारा संबंधित कागजातों पर हस्ताक्षर किया जायेगा. इस बात पर वहां मौजूद आवेदक भड़क उठे. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटे मुखिया के समर्थकों ने वहां मौजूद आवेदकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी.
इस बीच किसी वांछित तत्व द्वारा मौके पर खड़ी आवेदक की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया. आवेदकों का आरोप था कि मुखिया द्वारा स्वयं बाइक में आग लगायी गयी है. घटना के बाद इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा मुखिया को आरोपित बताते हुए उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. कांड दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी टीम का गठन किया था. रेडिंग टीम लगातार मुखिया के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. सोमवार को गुप्त सूचना के बाद मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित मुखिया पर एक सरकारी योजना पर गड़बड़ी से संबंधित भी शिकायत थाने में दर्ज है. इस मामले में जांच टीम निकट भविष्य में मुखिया को रिमांड पर लेकर योजना में बरती गयी अनियमितता के संबंध में गहन पूछताछ करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन