मारपीट में पांच लोग जख्मी

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में गुरूवार की सुबह घटी मारपीट की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में सुरेंद्र यादव इनकी पत्नी सुधा देवी,पुत्री पुनम कुमारी,प्रियंका कुमारी व पुत्र दीपक […]
बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में गुरूवार की सुबह घटी मारपीट की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में सुरेंद्र यादव इनकी पत्नी सुधा देवी,पुत्री पुनम कुमारी,प्रियंका कुमारी व पुत्र दीपक कुमार शामिल है.घायल सुरेंद्र यादव ने सदर अस्पताल में बताया कि उनकी पुत्री घर स्थित गली में वर्तन धो रही थी.इस बात का विरोध पास के पड़ोसी द्वारा किया गया.इसी बात को लेकर पड़ोसी द्वारा घर पर धावा बोल कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है.इस घटना में सुरेंद्र यादव के पैर में गंभीर चोट आयी है.आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाने में कांड दर्ज कराया गया है.पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




