सिपाही भर्ती परीक्षा में छह मुन्ना भाई धराये
Updated at : 16 Oct 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. नालंदा में 23 केंद्रों पर परीक्षा, केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था दिखी दुरुस्त 1961 परीक्षार्थीयों ने नहीं दी सिपाही भर्ती परीक्षा बिहारशरीफ. जिला मुख्यालय स्थित बिहारशरीफ में रविवार को 23 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा ली गयी. परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर अफसर मुस्तैद दिखे. यही कारण है कि दूसरे के बदले […]
विज्ञापन
कार्रवाई. नालंदा में 23 केंद्रों पर परीक्षा, केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्था दिखी दुरुस्त
1961 परीक्षार्थीयों ने नहीं दी सिपाही भर्ती परीक्षा
बिहारशरीफ. जिला मुख्यालय स्थित बिहारशरीफ में रविवार को 23 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा ली गयी. परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर अफसर मुस्तैद दिखे. यही कारण है कि दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया.
पहली पाली में दो फर्जी व दूसरी पाली में दो फर्जी एक नकलची पकड़े गये. विभिन्न केंद्रों से उक्त फर्जी परीक्षाथियों को पकड़ा गया. दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए एसएस बालिका हाइस्कूल से एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. इसी पाली में सदरे आलम मेमोरियल स्कूल में भी दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया. जिला भविष्य निधि अधिकारी विजय कुमार रजक ने बताया कि श्रमाधीक्षक पूनम कुमारी की सक्रियता से उक्त परीक्षार्थी पर संदेह हुआ. जब उक्त छात्र की पड़ताल की गयी तो फर्जी परीक्षार्थी के रूप में चिह्नित हुए. दूसरी पाली में शहर के पटेल कॉलेज से दो फर्जी परीक्षार्थीयों को दबोचा गया.
इसी प्रकार कॅरियर स्कूल से भी एक फर्जी व कैम्ब्रिज स्कूल से भी एक नकलची को दबोच लिया गया. परीक्षा को लेकर सुबह में शहर की हर गतिविधि से लेकर सभी केंद्रों पर सख्त नजर रखी जा रही थी. केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ली गयी. परीक्षा के नोडल अफसर सह डीसीएलआर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त सभी पकड़े गये छात्रों पर कानूनी कार्रवाई की गयी है.
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त
बिहारशरीफ. सिपाही भर्ती परीक्षा का असर शनिवार की शाम से ही शहर में दिखने लगा था. देर रात से छात्रों का हुजूम यहां पहुंचना शुरू हो गया था.
जिसे होटलों में जगह नहीं मिली वे रेलवे स्टेशन के पास रात गुजारी. इसके बाद सुबह से ही परीक्षार्थी अपने केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिये. आठ बजे तक केंद्रों पर छात्रों का हुजूम जमा हो गया. परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह भी दिखा. मुस्तैदी से परीक्षा हर हाल में हो इसके लिये अफसर भी लगे रहे. परीक्षा के दौरान छह परीक्षार्थियों को पकड़ा गया. इसमें पांच फर्जी व एक नकलची शामिल हैं. पहली पाली में दो फर्जी व दूसरी पाली में तीन फर्जी व एक नकलचली को दबोचा गया. पकड़े गये सभी छात्रों पर कार्रवाई की गयी है.
दोनों पालियों की दी गयी रिपोर्ट के अनुसार 1961 छात्र परीक्षा में भाग नहीं लिये. शहर में परीक्षा के लिये 23 केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिये सीसीटीवी लगाये गये थे. दोहरी सुरक्षा घेरे से गुजरने के बाद छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया. परीक्षा के बाद शहर में जाम की स्थिति नहीं हो इसके लिये भी अफसरों की टीम लगायी गयी थी.
इन छात्रों को दबोचा गया
नोडल अफसर सह डीसीएलआर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसएस बालिका से सुमन कुमार के बदले पिंटू कुमार को पकड़ा गया.सदरे आलम से नगीना के बदले रविरंजन कुमार को पकड़ा गया. दूसरी पाली में पटेल कॉलेज से मनीष कुमार के बदले अभिषेक कुमार, उमेश चौधरी के बदले दीपक कुमार, कैंब्रिज से नकल करने के आरोप में श्याम किशोर को निष्काषित किया गया. इसी प्रकार दूसरी पाली में ही कॅरियर स्कूल से श्रवण कुमार के बदले परीक्षा दे रहे कुंदन कुमार को पकड़ा गया.
परीक्षार्थियों ने तोड़े बस के शीशे
थरथरी. बिहार पुलिस भरती परीक्षा में शामिल होने बिहारशरीफ गये अभ्यर्थियों ने हिलसा लौटने के दौरान थरथरी थाना के निकट गोप ट्रांसपोर्ट नामक बस के शीशे तोड़ डाले एवं बस संचालक से मारपीट की.
बजाया जाता है कि भाड़ा विवाद को लेकर अभ्यर्थियों एवं बस कंडक्टर के बीच तीखी बहस हुई. उसके बाद कंडक्टर के साथ मारपीट की गयी है. घटना रविवार की देर शाम हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवागमन बहाल कराया और सिर्फ बस को जब्त कर थाने ले आयी. हिलसा की ओर जाने वाले यात्रियों को दूसरे वाहनों से भिजवाया गया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
कुल उपस्थित अनुपस्थित
15960 14794 1166
दूसरी पाली में
कुल उपस्थित अनुपस्थित
15862 14963 895
प्रथम पाली में 01 फर्जी परीक्षार्थी सदरे आलम व एसएस बालिका हाईस्कूल से
दूसरी पाली में 03 फर्जी एक नकलचली
सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज -2
कैंब्रिज स्कूल पहाड़पुरा- 01 नकलची
कैरियर पब्लिक स्कूल-01
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




