कतरीसराय में करेंट लगने से एक की मौत, आक्रोश
Updated at : 10 Oct 2017 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

कतरीसराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयरीबिगहा गांव निवासी गनौरी महतो के पुत्र विंदेश्वर प्रसाद की मौत करेंट लगने से हो गयी. घटना रविवार की देर संध्या घटी. घटना के बारे में बताया जाता है कि कतरीसराय बाजार में बिजली का पोल गाड़ कर नया तार लगाने का काम चल रहा है. मृतक विंदेश्वर प्रसाद […]
विज्ञापन
कतरीसराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयरीबिगहा गांव निवासी गनौरी महतो के पुत्र विंदेश्वर प्रसाद की मौत करेंट लगने से हो गयी. घटना रविवार की देर संध्या घटी. घटना के बारे में बताया जाता है कि कतरीसराय बाजार में बिजली का पोल गाड़ कर नया तार लगाने का काम चल रहा है.
मृतक विंदेश्वर प्रसाद बिजली मिस्त्री कारू चौधरी के माध्यम से पोल गाड़ने में मजदूर का काम करता था. बिजली मिस्त्री कारू चौधरी पीड़ित को कतरीसराय बाजार स्थित ट्रांसफाॅर्मर में पोल पर चढ़ कर 11 हजार तार में तार जोड़ने के लिए कहा और पावर हाउस में फोन कर शटडाउन के लिए कहा. इसी बीच बिजली कट गयी और बिजली कट जाने के कारण बिजली मिस्त्री कारू चौधरी को लगा कि शट डाउन हो गया और पावर हाउस से कंफर्म नहीं किया.
मृतक के तार जोड़ने के लिए कहे जाने पर वह तार जोड़ने लगा और जैसे ही तार जोड़ने लगा बिजली आ आयी और करेंट लगने से झुलस गया. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से पीड़ित को पीएचसी में भरती कराया गया, जहां स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ के लिए रेफर कर दिया गया. बिहारशरीफ जाने के क्रम में ही मृतक ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.
इस संबंध में बिजली जेई अंसारी जी से पूछे जाने पर कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है. वहीं मृतक विंदेश्वर प्रसाद को बिजली कर्मी नहीं होने की बात बतायी जा रही है.
ट्रेन से कटकर एक की मौत:बिहारशरीफ. सोमवार की सुबह स्थानीय पावापुरी हाॅल्क के समीप एक 25 वर्षीय युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. बिहारशरीफ थानाध्यक्ष ज्योति प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. रेलवे ट्रैक पर युवक के कटने से कुछ देरी तक बिहारशरीफ-बख्तियारपुर रेलखंड बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




