छोटी राशि जमा करने पर बकाया बिल होगा माफ

Updated at : 15 Sep 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
छोटी राशि जमा करने पर बकाया बिल होगा माफ

बिहारशरीफ : ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली बिल के बकायेदारों को राहत देने के लिए विभाग ने एक नयी योजना शुरू की हैं. इसी नयी योजना के तहत एक छोटी राशि जमा करने पर बकाया बिजली बिल समाप्त कर दिया जायेगा. इसके साथ ही चालू माह का बिजली बिल भी जमा करना होगा. यह योजना केवल […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली बिल के बकायेदारों को राहत देने के लिए विभाग ने एक नयी योजना शुरू की हैं. इसी नयी योजना के तहत एक छोटी राशि जमा करने पर बकाया बिजली बिल समाप्त कर दिया जायेगा. इसके साथ ही चालू माह का बिजली बिल भी जमा करना होगा. यह योजना केवल प्राइवेट कंज्यूमर के लिए है,

सरकारी विभागों के कंज्यूमर में इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के डीएस-1 उपभोक्ता एवं बीपीएल/अंत्योदय के उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ मिलेगा. डीएस-1 के उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए तीन हजार रुपये एवं चालू माह का बिजली बिल जमा करना होगा. बिजली बिल की बकाया राशि समायोजित कर समाप्त कर दिया जायेगा. बीपीएल/अंत्योदय के उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये एवं चालू माह का बिजली बिल जमा करना होगा. बिजली बिल की बकाया राशि समायोजित कर समाप्त कर दी जायेगी. यह योजना 01 सितंबर 2017 से लागू है.

छूट की यह योजना केवल ग्रामीण क्षेत्र के लिए : विद्युत विभाग द्वारा शुरू यह योजना केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए है. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. डीएस-1 कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए घेरलू कनेक्शन है. डीएस-1 के उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. शहरी क्षेत्र में घरेलू कनेक्शन डीएस-2 के अंतर्गत आते हैं, इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
बड़े बकायेदारों की कटेगी बिजली : विद्युत विभाग बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की बिजली काटने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है.
इस कार्रवाई को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जायेगा. प्रथम चरण में बिजली बिल के बड़े बकायेदारों निजी व सरकारी दोनों की बिजली काटने का अभियान शुरू किया जायेगा. एक लाख से ऊपर के बकायेदारों की बिजली काटने का मन बनाया है. लाइन काटने का अभियान विभाग द्वारा एक-दो दिनों में शुरू कर दिया जायेगा. इसके बाद 50 हजार से लेकर एक लाख तक के बिजली बिल के बकायेदारों की बिजली काटी जायेगी. अंत में 10 से हजार से लेकर 50 हजार तक के बकायेदारों की बिजली काटने का प्लान बनाया गया है.
बिहारशरीफ डिवीजन में 132 बड़े बकायेदार : विद्युत विभाग के बिहारशरीफ डिवीजन में 132 बड़े बकायेदार हैं, जिन पर बिजली बिल का बकाया एक लाख से ऊपर हैं. इन लोगों के पास बिजली बिल का बकाया करीब दो करोड़ रुपये से अधिक है. ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गयी है और कार्रवाई एक-दो दिनों में शुरू कर दिया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
”ग्रामीण क्षेत्र के वैसे उपभोक्ताओं के लिए जिनपर बिजली बिल का बकाया है, विभाग के छूट योजना शुरू की है. घरेलू कनेक्शन डीएस-1 एवं बीपीएल परिवारों के लिए यह योजना है. योजना के तहत एक निर्धारित राशि चालू माह के बिल के साथ जमा करने पर बाकी राशि समायोजित कर समाप्त कर दी जायेगी. ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. बिजली बिल के बड़े बकायेदारों जिनके पास एक लाख से अधिक की राशि बकाया है, उनकी बिजली काटने की कार्रवाई दो दिनों के अंदर शुरू की जा रही है”.
इंद्रदेव कुमार, कार्यपालक अभियंता, बिहारशरीफ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन