निजी कॉलेजों की होगी जांच कार्रवाई. पांच अफसरों के वेतन रोके

बिहारशरीफ : शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर के द्वारा जिले में समीक्षा बैठक की गयी. समीक्षा बैठक में कई अफसरों के वेतन बंद करने की कार्रवाई की गयी. बैठक से गायब रहने पर जिला पशुपालन पदाधिकारी व एलईओ वन के कार्यपालक अभियंता का भी वेतन बंद करने का आदेश दिया गया. इसी प्रकार सात […]
बिहारशरीफ : शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर के द्वारा जिले में समीक्षा बैठक की गयी. समीक्षा बैठक में कई अफसरों के वेतन बंद करने की कार्रवाई की गयी. बैठक से गायब रहने पर जिला पशुपालन पदाधिकारी व एलईओ वन के कार्यपालक अभियंता का भी वेतन बंद करने का आदेश दिया गया. इसी प्रकार सात निश्चय के कार्यों में धीमी प्रगति पर जिले के तीन बीडीओ का वेतन बंद का आदेश भी दिया गया. कार्रवाई की जद में आने वाले में रहुई,
करायपरसुराय व सरमेरा के बीडीओ शामिल हैं.सात निश्चय में अब तक हुए कार्यों के बारे में जिलाधिकारी ने उन्हें विस्तार से बताया. हर घर नल का जल व पक्की नाली गली से संबंधित कार्यों की समीक्षा में प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक तेजी से और बेहतरीन काम नालंदा में हुआ है. इसके लिए उन्होंने जिला पदाधिकारी की प्रशंसा की .अधिकारियों से कहा कि इसी तरह मेहनत करते रहें. कहा गया कि जो पदाधिकारी अच्छा काम करें उन्हें प्रशस्ति पत्र दे साथ ही लापरवाह पर दंडात्मक कार्रवाई भी करें. प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि जिले में स्थित इंटर स्तरीय प्राइवेट कॉलेजों की जांच होगी.
हर स्तर पर जांच कर एक माह में माह में रिपोर्ट भेजने को कहा गया. इसके लिये अपर समाहर्ता मो.खबीर को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. इस पर डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि इसके लिये पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गयी है. शिक्षा विभाग में हुए कार्यों की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा का अधिकार कानून को सख्ती से लागू करायें. मध्याह्न भोजन योजना का सही संचालन एवं स्कूलों के भवन निर्माण के लंबित कार्य भी शीघ्रता से पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




