बिजली के खंभे से दो मिस्त्री गिरे, रेफर

Updated at : 30 Aug 2017 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली के खंभे से दो मिस्त्री गिरे, रेफर

बेन : थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव समीप बिजली का तार बनाने के क्रम में दो मिस्त्री की जख्मी हो गये. बताया जाता है कि संजय कुमार एवं रविकांत कुमार नामक युवक थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव समीप बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली फॉल्ट को ठीक कर रहे थे. दोनों दो खंभे पर चढ़े […]

विज्ञापन

बेन : थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव समीप बिजली का तार बनाने के क्रम में दो मिस्त्री की जख्मी हो गये. बताया जाता है कि संजय कुमार एवं रविकांत कुमार नामक युवक थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव समीप बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली फॉल्ट को ठीक कर रहे थे. दोनों दो खंभे पर चढ़े थे, जबकि चोटिल मिस्त्री का कहना है कि शटर डाउन कर ठीक करने के लिए आये थे,

लेकिन दुर्भाग्य हुआ कि नालंदा फीडर से प्रवाहित बिजली के तार से अचानक चिनगारी उत्पन्न हुई और रविकांत कुमार बिजली प्रभावित तार की चपेट में आकर झुलस गये. रविकांत को झुलसा देख संजय कुमार ने चढ़े खंभे से उतर कर रविकांत कुमार के चढ़े खंभे पर चढ़कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों जमीन पर गिर पड़े. जिससे रविकांत बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से झुलस गया है. वहीं संजय को भी गंभीर चोटें लगी है. जिसकी सूचना पाकर आसपास के लोगों ने दोनों को बेन पीएचसी में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन