दबंगों ने नाबालिग का किया अपहरण, चार धराये

Updated at : 30 Aug 2017 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने नाबालिग का किया अपहरण, चार धराये

बिहारशरीफ : दबंगों ने एक नाबालिग लड़की को गांव से ही अगवा कर लिया. मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही मामले में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अपरहण की यह घटना 15 जुलाई की है. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के ओइयाव गांव की है. घटना के संबंध में बताया जाता है […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : दबंगों ने एक नाबालिग लड़की को गांव से ही अगवा कर लिया. मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही मामले में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अपरहण की यह घटना 15 जुलाई की है. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के ओइयाव गांव की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी रामश्रय पासवान की 15 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी गांव स्थित अपने मामा के घर पैदल जा रही थी, इसी बीच गांव से ही उसे अगवा कर लिया गया.

पीड़ित परिजनों ने बताया कि घटना के एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक लड़की का सुराग नहीं मिल पाया है. इस संबंध में पूछे जाने पर अस्थावां थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. चार की गिरफ्तारी पूरी कर ली गयी है. शेष की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.

लड़की की बरामदगी नहीं होने के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अगवा लड़की की बरामदगी को लेकर अपने स्तर से छापेमारी करने में जुटी है. इस संबंध में अस्थावां थाना कांड संख्या 151\\17 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपित घर के पास के ही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन