गोलापुर के हवाई अड्डे को उड़ान स्कीम में किया गया शामिल

बिहारशरीफ : नालंदा के लोगों को जल्द ही हवाई सफर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. अपने शहर के चार किलोमीटर दूर स्थित गोलापुर में स्थित हवाई अड्डे से यह सुविधा मिलने जा रही है. गोपालपुर स्थित हवाई अड्डे को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम ‘उड़ान’ में शामिल किया गया है. सरकार ने गोलापुर हवाई […]
बिहारशरीफ : नालंदा के लोगों को जल्द ही हवाई सफर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. अपने शहर के चार किलोमीटर दूर स्थित गोलापुर में स्थित हवाई अड्डे से यह सुविधा मिलने जा रही है.
गोपालपुर स्थित हवाई अड्डे को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम ‘उड़ान’ में शामिल किया गया है. सरकार ने गोलापुर हवाई अड्डा सहित सूबे के 26 ऐसे उपेक्षित हवाई अड्डों से ‘उड़ान’ सेवा शुरू करने के लिए एयरलाइंस कंपनियों से सरकार ने प्रस्ताव मांगा है. राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने जानकारी दी है. रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत ऐसे हवाई अड्डे जो फिलहाल सेवा रहित हैं या कम सेवा वाले हैं, को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




