जिले से बाढ़ राहत सामग्री को किया रवाना

Updated at : 28 Aug 2017 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
जिले से बाढ़ राहत सामग्री को किया रवाना

हिलसा : रविवार को मानव समाज सेवा समाज से जुड़े समाजसेवियों ने राहत सामग्री से भरे एक वाहन को कार्यालय के समीप से हरी झंडी दिखा कर सीतामढ़ी के प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया. इसमें समाजसेवी शिक्षक अजीत कुमार सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही. महज दो दिन के भीतर ही 300 पैकेट बिस्कुट, 70 […]

विज्ञापन
हिलसा : रविवार को मानव समाज सेवा समाज से जुड़े समाजसेवियों ने राहत सामग्री से भरे एक वाहन को कार्यालय के समीप से हरी झंडी दिखा कर सीतामढ़ी के प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया. इसमें समाजसेवी शिक्षक अजीत कुमार सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही.
महज दो दिन के भीतर ही 300 पैकेट बिस्कुट, 70 बोरा मुड़ी, चूड़ा एवं गुड़, 1200 पैकेट कुरकुरे, कपड़े, माचिस, चना, भूंजा, दवाइयां आदि एकत्रित किया गया था.
इसके पूर्व भी लोगों ने 21150 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है. राहत अभियान में सीके आर्या, विजय भास्कर, शिक्षक अजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार, अमित कुमार, नरेश रजक, डॉ. उपेन्द्र सिंह, अंजू वीर, मधुमिता कुमारी, प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. योगेन्द्र प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, चंद्र कुमार, धीरज कुमार, मिथुन सिंह, उमेश चंद्र प्रसाद, रामेश्वर शर्मा, कमला सिंह, राकेश रंजन, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा, सुचेता कुमारी, शिवरानी प्रसाद, सर्वेश कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार सिन्हा, मधुसूदन कुमार, ब्रहमदेव प्रसाद सिन्हा, लव प्रसाद सिन्हा तथा कार्यालय प्रभारी रामाधीन प्रसाद की प्रमुख भूमिका रही. उक्त आशय की जानकारी मानव समाज सेवा सभा के संस्थापक आशुतोष कुमार मानव ने दी.
इसलामपुर. बाढ़पीड़ितों के सहायता के लिए इसलामपुर प्रखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहत साम्रगी से भरा पिक-अप वैन को जिलाध्यक्ष रामसागर प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. भाजपा ने बाढ़पीड़ितों के सहयोग के लिए राहत सामग्री में फरही, चावल, नमक, माचीस, बिस्कुट, कपड़ा, गेहूं सहित अन्य शामिल है.
संग्रह करने वाले कार्यकर्ताओं में पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र गोप, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मंटू, नगर अध्यक्ष सौरभ कुमार जैन, संयोजक रंजय मालाकार, जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रीना कुमारी, खोदागंज मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिन्हा, नगर महामंत्री उजाला सोनी, मिथलेश कुमार निराला, शशिकला देवी, कंचन कुमारी, राजनंदन यादव सहित अन्य शामिल थे. बिहारशरीफ. मंत्री, सांसद 29 अगस्त को हरी झंडी दिखा बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री दरभंगा भेजेंगे. उक्त जानकारी सदर प्रखंड के जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने रविवार को जारी बयान में दी. श्री कुशवाहा ने कहा कि सदर प्रखंड जदयू द्वारा सौ परिवरों के लिए राहत सामग्री पैकिंग किया गया है, जिसमें चावल,दाल, नमक, सत्तू, साड़ी, गंजी आदि सामग्री शामिल है.
उन्होंने कहा कि जदयू कार्यालय राणाविघा मोड़ पर 28 अगस्त को राहत सामग्री एकत्रित किया जायेगा तथा 29 को मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार हरी झंडी दिखाकर दरभंगा के लिए रवाना किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बाढ़ पीडि़त को दर्द कम होने तक मदद जदयू द्वारा जारी रहेगा. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद सिन्हा, प्रखंड स्तरीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष व नेता उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन