करेंट लगने से एक की मौत

सिलाव : थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में करेंट लगने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के देवेंद्र सिह धान देखने खंधा में जा रहे था, जहां पहले से गिरे विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो […]
सिलाव : थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में करेंट लगने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के देवेंद्र सिह धान देखने खंधा में जा रहे था, जहां पहले से गिरे विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. थरथरी. मेहत्रावां गांव निवासी 20 वर्षीय सत्येंद्र यादव शुक्रवार को करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
उनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया. बताया गया कि उक्त युवक गांव के उत्तर पोखर खंधा से घास लाने गया था. तभी बिजली के झुलते हुए तार के संपर्क में आ गया. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली तार को ठीक करने के लिए कई बार आवेदन दिये गये, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. नतीजतन आये दिन दुर्घटना होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




