कृषि पाठशालाओं में बतायी जा रही आधुनिक तकनीक
Updated at : 24 Aug 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

जिंदगी संवारने में जुटीं महिलाएं बेहतर खेती करने के गुर सीख रहीं महिलाएं बिहारशरीफ : जीवन में कुछ अच्छा करने की तमन्ना हो तो मंजिल भी आसानी से प्राप्त हो जाती है. अमूमन तौर पर घरों की माली हालात को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी लोगों के मन में चाहत होती है. चाहे वह पुरुष […]
विज्ञापन
जिंदगी संवारने में जुटीं महिलाएं
बेहतर खेती करने के गुर सीख रहीं महिलाएं
बिहारशरीफ : जीवन में कुछ अच्छा करने की तमन्ना हो तो मंजिल भी आसानी से प्राप्त हो जाती है. अमूमन तौर पर घरों की माली हालात को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी लोगों के मन में चाहत होती है. चाहे वह पुरुष सदस्य हो या महिला सदस्य. सभी लोगों की एक ही इच्छा होती है कि उनका परिवार हमेशा सुखमय जीवन व्यतीत करें. जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कोई अच्छी शिक्षा प्राप्त कर ऊंचा ओहदा पाने चाहते है, तो कोई व्यवसाय तो कोई आधुनिक तरीके से खेती करना. आधुनिक खेती करने से भी लोगों की माली हालत में काफी सुधार आ सकता है. इसलिए लोगों को अब आधुनिक खेती करने के प्रति भी जिज्ञासा बढ़ी है.
इस दिशा में पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी समान रूप से भागीदारी निभाने के लिए अब आगे आने लगी है. आधुनिक खेती कर महिलाएं भी घरों की माली हालत को सुदृढ़ बनाने में आगे आने लगी हैं, ताकि खेतों में अच्छी फसल की पैदावार कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनायी जा सके, ताकि जिंदगी में खुशहाली आ सके. सरकार व कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना कृषि पाठशाला महिलाओं की जिंदगी में खुशहाली लाने का काम कर रही है. समेकित किट प्रबंधन योजना के तहत जिले में चार कृषि पाठशाला खोली गयी हैं. जिसमें अस्थावां, हिलसा, नूरसराय व रहुई प्रखंडों में कृषि पाठशाला संचालित की जा रही हैं.
इन पाठशालाओं में चयनित किसानों को खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार करने के लिए आधुनिक टिप्स बताये जा रहे हैं. सरकार की योजना के मुताबिक इन पाठशालाओं में महिलाएं भी खेती करने के आधुनिक तकनीक सीख रही हैं. पाठशालाओं में पुरुष किसानों के साथ-साथ चयनित महिला कृषक भी समान रूप से खेती के टिप्स सीखने में जुटी हैं, ताकि आधुनिक टिप्स सीखकर घर के पुरुषों के साथ समान भागीदारी कर अच्छी तरह से खेती कर फसलों की पैदावार बढ़ा सके. जब फसलों की पैदावार अच्छी होगी तो घर की माली हालत सुदृढ़ होगी.
हरेक पाठशाला में 30-30 किसान सीख रहे तकनीक
जिले में किट प्रबंधन के तहत खोली गयी कृषि पाठशालाओं में 30-30 किसान शामिल किये गये हैं. जिसमें से सात-आठ महिला कृषक भी शामिल हैं. इन कृषकों को धान की फसल की अच्छी पैदावार करने के लिए किट व्याधियों से बचाव के बारे में पौधा संरक्षण विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मी तक गुर बताने में लगे हैं. चौदह सप्ताह तक जिले में पाठशालाएं संचालित होंगी. सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कृषि विभाग के अधिकारी पाठशाला के साथ ऑन स्पॉट खेतों पर जाकर फसलों को किट व्याधियों से बचाव के टिप्स बता रहे हैं.
साथ रोपाई से लेकर कटनी तक के गुर सिखाये जा रहे हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
सरकार व विभाग की योजना को सही तरीके से जिले में क्रियान्वित की जा रही है. किसान भाई बेहतर ढंग से खेती करें इसके लिए जिले के चार प्रखंडों में कृषि पाठशाला संचालित की जा रही हैं. इन पाठशालाओं में पुरुष किसानों के साथ-साथ महिला कृषक भी खेती के आधुनिक तरीके सीखने में लगी है.
सतीश कुमार, सहायक निदेशक,पौधा संरक्षण,नालंदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




