सरकारी खाते की भेजें रिपोर्ट मुख्य सचिव ने मांगी जमा-निकासी विवरणी

बिहारशरीफ : सूबे में इन दिनों घोटालों का बाजार गर्म है. सरकारी खाते से फर्जी निकासी को देखते हुए जिला प्रशासन इसे गंभीरता से नजर रखे हुए है. इसी कड़ी में मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पत्राचार करके सरकारी खाते में जमा और निकासी राशि पर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है. सभी सरकारी […]
बिहारशरीफ : सूबे में इन दिनों घोटालों का बाजार गर्म है. सरकारी खाते से फर्जी निकासी को देखते हुए जिला प्रशासन इसे गंभीरता से नजर रखे हुए है. इसी कड़ी में मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पत्राचार करके सरकारी खाते में जमा और निकासी राशि पर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है. सभी सरकारी कार्यालयों के खाते की जमा और निकासी को फॉमेंट में भरकर मांगा गया है.
आदेश के आलोक में जिला प्रशासन ने सभी विभागों के व्ययन व निकासी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि खातों में उपलब्ध राशि व हुए जमा निकासी की विवरणी 25 अगस्त तक जिला नजारत शाखा को सौंप दें. जिलाधिकारी ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर उक्त प्रतिवेदन को निर्धारित फॉर्मेट में जिला नजारत शाखा को दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




