सुरक्षा पेंशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप
Updated at : 21 Aug 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ. रहुई समेत जिले में सामाजिक सुरक्षा पाने वालों के सामने पेंशन वितरण में भारी गड़बड़ी हो रही है. उक्त आरोप भाकपा माले के पाल बिहारी लाल ने लगाया है. उन्होंने जारी बयान में कहा की ग्रामसेवक पेंशन पाने वालों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक का फोटो कॉपी जमा कराते हैं. कई लोग तो पांच […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ. रहुई समेत जिले में सामाजिक सुरक्षा पाने वालों के सामने पेंशन वितरण में भारी गड़बड़ी हो रही है. उक्त आरोप भाकपा माले के पाल बिहारी लाल ने लगाया है. उन्होंने जारी बयान में कहा की ग्रामसेवक पेंशन पाने वालों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक का फोटो कॉपी जमा कराते हैं. कई लोग तो पांच बार से भी ज्यादा बार कॉपी जमा कर चुके हैं, फिर भी उन्हें पेंशन की राशि खाते में नहीं पहुंच रही है.
उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) का एक शिष्टमंडल इस सवाल को हल करने के लिए डीएम से मांग पत्र रखते हुए गरीब लाचार पेंशनधारियों को ओर से आंदोलन की चेतावनी दी है. शिष्टमंडल में माले के शिवशंकर प्रसाद, रामदेव चौधरी, लौंगी शर्मा आदि लोगों ने कहा की गरीब, लाचार विधवा पेंशनधारियों के पेंशन इनके खाते में भेजी जाये, जिससे उनको जीवन यापन में सहूलियत हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




