फर्जी निकासी पर अलर्ट हुआ प्रशासन
Updated at : 18 Aug 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा मल्टी सिटी चेक का नहीं करें उपयोग बिहारशरीफ : राज्य के कई जगहों पर हुए फर्जी निकासी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए जिला जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले कार्यरत सभी कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. उन्होंने […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा मल्टी सिटी चेक का नहीं करें उपयोग
बिहारशरीफ : राज्य के कई जगहों पर हुए फर्जी निकासी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए जिला जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले कार्यरत सभी कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. उन्होंने सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारियों व कार्यालयों के नाजिर को आदेश दिया है कि चेक, रोकड़ पंजी व नाजिर रसीद के रखरखाव में पूर्णत सावधानी बरतें. साथ ही, नियमित अंतराल पर कैशबुक, खाता व कैश की गहन जांच करते रहें.
व्यवहृत व अव्यवहृत चेकों को सही तरीके से संधारित करें. जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों को आदेश दिया है कि मल्टी सिटी चेक का व्यवहार बिल्कुल ना करें. बैंक की शाखाओं से संपर्क करें सुनिश्चित कराये कि लोकल ब्रांच से ही भुगतान किये जाने वाली चेक निर्गत हो. बैंकों को यह निर्देश दिया गया है कि सभी खातों में एसएमएस अलर्ट लगा दें.
कार्यालय प्रधान से कंफर्म होने के बाद ही निर्गत चेकों का भुगतान सुनिश्चित करें. किसी तरह की वित्तीय अनियमितता ना हो इसके लिए बैंकों में आवश्यकतानुसार कम-से-कम खाता रखने को कहा गया है.
जो भी खाते लंबी अवधि से अनु उपयोगी और अव्यवहृत है, उन्हें तत्काल बंद करने को कहा गया है. यह भी कहा गया है कि पेपरलेस बैंकिंग को बढ़ावा दें. चेक का प्रयोग कम से कम करें. आरटीजीएस एवं नेफ्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाये. चेक बुक को नाजिर एवं प्रधान सहायक अपने कस्टडी में लॉक एंड की सिस्टम के माध्यम से रखें. बैंकों से प्रत्येक महीने स्टेटमेंट प्राप्त कर उसका अपने रोकड़ पंजी से मिलान कराने व रोकड़ पंजी हमेशा अद्यतन रखने को भी कहा गया है. वरीय अधिकारियों से कहा गया है कि प्रखंडों व अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों के भ्रमण के समय इन बिंदुओं की जांच करें. इसे सभी कार्यालयों में सुनिश्चित कराने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




