पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण जल्द पूरा होगा

राजगीर : राजगीर में निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य एक साल के अंदर पूरा कर लिया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से पुन: शुरू कर दी गयी है. पूर्व के एकरारनामा को रद्द कर नये सिरे से टेंडर निकालने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर […]
राजगीर : राजगीर में निर्माणाधीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य एक साल के अंदर पूरा कर लिया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से पुन: शुरू कर दी गयी है. पूर्व के एकरारनामा को रद्द कर नये सिरे से टेंडर निकालने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के शेष बचे 60 प्रतिशत कार्य के निर्माण के लिए नये सिरे से 155 करोड़ रुपये की निविदा इसी सप्ताह निकाली जायेगी, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
एक साल में इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बिहार पुलिस निर्माण निगम के नये डीजी सुनील कुमार के पद संभालने के बाद इसके निर्माण में तेजी आने की उम्मीद जगी है. बताते चले कि झारखंड राज्य के अलग होने के बाद हजारीबाग का पुलिस एकेडमी झारखंड में चला गया और बिहार में कहीं भी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर नहीं रहा था. जिसे ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे राजगीर में स्थापित करने का निर्णय लिया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




