लहेरी थाना क्षेत्र में अपराधी हुए बेखौफ

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर से धमाल मचाना शुरू कर दिया है. आंकड़ा बताता है कि थाना क्षेत्र के पूरे इलाके पर अपराधियों की पकड़ है.सदर एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि हाल के दिनों में खासकर लहेरी थाना क्षेत्र में घटी सभी तरह की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त […]
बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर से धमाल मचाना शुरू कर दिया है. आंकड़ा बताता है कि थाना क्षेत्र के पूरे इलाके पर अपराधियों की पकड़ है.सदर एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि हाल के दिनों में खासकर लहेरी थाना क्षेत्र में घटी सभी तरह की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अपना काम कर रही है.
कुछ वारदातों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है.चोरी के एक मामले में कुछ सामान की बरामदगी के अलावे दो अपराधियों को थाना क्षेत्र के कोलकाता बस स्टैंड के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया गया है.लहेरी एसएचओ को इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है.गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




